पंजाब : दफ्तर के ऊपर वाले कमरे में किया गया युवती से सामूहिक दुष्कर्म, छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

By: Ankur Wed, 24 Mar 2021 3:24:16

पंजाब : दफ्तर के ऊपर वाले कमरे में किया गया युवती से सामूहिक दुष्कर्म, छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में जबरन युवती से संबंध बनाने का मामला सामने आया हैं जिसमें युवती की रिपोर्ट पर छह युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया हैं। महिला पुलिस अधिकारी राजपाल कौर और सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज करके मामले की जांच एएसआई मोहन सिंह को सौंप दी है। एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों राजिंदर सिंह व मंगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह निवासी गांव भादला सदर थाना खन्ना जिला लुधियाना, गोल्डी गिल, ठेकेदार अश्वनी वर्मा, दिशा, मंगा सिंह व राजिंदर सिंह राजी के तौर पर हुई है।

युवती ने शिकायत में बताया कि वह लुधियाना के एक पार्लर में काम करती है। 22 मार्च दोपहर 1:30 बजे आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा ने उसे मंडी गोबिंदगढ़ बस स्टैंड पर बुलाया था। साढ़े तीन बजे वह उसे सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठा कर मंगा सिंह फाइनेंसर चढ़दी कला फाइनेंस अमलोह रोड मंडी गोबिंदगढ़ के दफ्तर पर ले गया। वहां गोल्डी गिल, अश्वनी वर्मा ठेकेदार, दिशा पहले से मौजूद थे। आरोपी उसे दफ्तर के ऊपर वाले कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

जब मंगा सिंह और राजिंदर सिंह ने भी जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पीटा। थोड़ी देर बाद सभी लोग दफ्तर के नीचे आ गए। वह भी दफ्तर के नीचे आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। युवती के अनुसार आरोपियों ने उस पर राजीनामे का दबाव भी बनाया।

ये भी पढ़े :

# लखनऊ : पंखे से लटकता मिला युवक का शव जबकि लड़की की लाश पड़ी थी बेड पर

# उत्तरप्रदेश : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मजदूरी के बहाने घर लाकर युवती से चार दिन तक दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com